जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनाए गए मनोज सिन्हा, मुर्मू ने दिया इस्तीफा; केंद्र में मिल सकता है नया जिम्मा

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही पूर्व उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2020 2:06 AM IST / Updated: Aug 06 2020, 07:38 AM IST

श्रीनगर. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही पूर्व उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया। जीसी मुर्मू ने ऐसे वक्त पर पद छोड़ा जब जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए एक साल हुआ है। 

जम्मू कश्मीर से धारा 370 निष्प्रभावी करते हुए केंद्र ने राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो हिस्सों में बांटा था। 31 अक्टूबर 2019 को मूर्मू राज्य के नए उप राज्यपाल बनाए गए थे। 
मिल सकती है नई जिम्मेदारी
मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं। वे पीएम मोदी के भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं। पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहते वे उनके मुख्य सचिव थे। जम्मू कश्मीर के आखिरी राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद उन्हें उप राज्यपाल बनाया गया था। उनके शासनकाल में कश्मीर में शांति, स्थिरता और विकास देखने को मिला है। इसके अलावा आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटना में भी कमी आई है। अब माना जा रहा है कि एक बार फिर मूर्मू को केंद्र में जिम्मेदारी मिल सकती है। 

कौन हैं मनोज सिन्हा?
मनोज सिन्हा भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने एनडीए 1 में रेलवे के राज्य मंत्री का पद संभाला। मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से तीन बार सांसद रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी था।

Share this article
click me!