एग्जिट पोल के बाद बोले मनोज तिवारी, BJP की 48 सीटें आएंगी, EVM को दोष देने का बहाना ना ढूंढे

Published : Feb 08, 2020, 07:55 PM IST
एग्जिट पोल के बाद बोले मनोज तिवारी, BJP की 48 सीटें आएंगी, EVM को दोष देने का बहाना ना ढूंढे

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसके बाद एग्जिट पोल के आए, जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के तुरंत बाद मनोज तिवारी ने कहा, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे।  

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसके बाद एग्जिट पोल के आए, जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के तुरंत बाद मनोज तिवारी ने कहा, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे।  

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..मेरा ये ट्वीट संभाल के रखिएगा.. भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है। रिपब्लिक टीवी के मुताबिक आप को 48-61 सीट, भाजपा को 9-21 सीट, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है। 

एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 49-63 सीट, भाजपा को 5-19 सीट, कांग्रेस को 0-4 सीट मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया न्यूज नेता की बात करें तो आप को 53-57 सीट, भाजपा को 11-17 सीट, कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती दिख रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उदयनिधि की गिरफ्तारी पर भड़के MMK अध्यक्ष, कहा- तुरंत रिहा करे सरकार
तृषा पर 'अभद्र' टिप्पणी: उदयनिधि गिरफ्तार, DMK ने किया जोरदार प्रदर्शन