दिल्ली आग हादसा नहीं, यह हत्या है; बिल्डिंग मालिक रेहान आप का कार्यकर्ता: भाजपा का आरोप

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में रविवार को आग हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग मालिक रेहान को आप कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2019 10:29 AM IST / Updated: Dec 09 2019, 04:02 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में रविवार को आग हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग मालिक रेहान को आप कार्यकर्ता बताया जा रहा है। दरअसल, रविवार को दिल्ली में भीषण आग हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा अवैध तौर पर चल रही फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। 

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है, यह हत्या है। और भाजपा यह माँग करती है की सभी दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। 

Latest Videos

'बधाई कार्यक्रम कर रहे थे केजरीवाल'
तिवारी ने कहा कि दिल्ली में इतने भीषण हादसे के ठीक बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली में बधाई कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह आग लगी, वहां के विधायक और पार्षद दोनो AAP के हैं। वहां बिजली का कनेक्शन घरेलू था जबकि वहां लाखों का बिल आता था और कमर्शियल काम होता था। लेबर विभाग सो रहा था। ये सब AAP नेताओं के संरक्षण में हो रहा था क्यूंकि वहां का मालिक AAP कार्यकर्ता है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों