
Mansoon Session: मानसून धीरे-धीरे दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। कहीं भारी बारिश से तबाही मची हुई है तो कहीं बारिश के इंतजार में तापमान अपना सितम दिखा रहा है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार को बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश की वजह से तमाम जगहों पर लैंडस्लाइड हो रहा। उधर, आईएमडी ने मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन सहित सभी विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.