मेरठ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, रामायण के 'राम' अरुण गोविल के सिर पर बंधा जीत का सेहरा

Published : Jun 04, 2024, 05:43 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:37 PM IST
MEERUT-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

MEERUT Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा ने यूपी की मेरठ सीट पर रामायण सीरियल में राम का किरदान निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने जीत दर्ज की है जबकि सपा की सुनीता वर्मा और बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

MEERUT Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने यूपी की मेरठ सीट पर रामायण सीरियल में राम का किरदान निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) को प्रत्याशी बनाया था, जबकि सपा ने यहां से सुनीता वर्मा (Sunita Verma) और बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी (Devvrat Kumar Tyagi) को मौका दिया था। बीजेपी की परंपरागत सीट माने जानी वाली मेरठ सीट से अरुण गोविल 10585 वोटों से जीत गए हैं। यहां सपा कैंडिडेट सुनीता वर्मा पिछड़ गई हैं। अरुण गोविल को अब तक 529720 वोट मिले हैं। जबकि सपा की सुनीता वर्मा 521904 वोटों के दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर की पार्टी रही बसपा के देवव्रत त्यागी को अब तक 81817 वोट ही मिले हैं।

मेरठ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2009 से 2019 तक, लगातार 3 बार से मेरठ सीट पर खिल रहा है कमल

- बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल 2009 से 2019 तक 3 बार बने मेरठ के सांसद

- राजेंद्र अग्रवाल के पास 2019 में 1 करोड़ की दौलत थी, कर्ज 19 लाख था

- बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल पर 3 केस दर्ज था

- 2009 में राजेंद्र अग्रवाल के पास 88 लाख, 2014 में 21 लाख की दौलत थी

- बता दें, 2014 में अग्रवाल पर 2 क्रिमिनल केस दर्ज, 2009 में इमेज साफ थी

- 2004 के चुनाव में मेरठ की जनता ने BSP के मोहम्मद शाहिद को जिताया

- सिर्फ 5वीं तक पढ़े मोहम्मद शाहिद के पास 2004 में 1 करोड़ की संपत्ती थी

नोटः मेरठ लोकसभा इलेक्शन 2019 में 1892931 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1764388 थी। 2019 के चुनाव में बीजेपी प्रत्यासी राजेंद्र अग्रवाल 586184 वोट के साथ सांसद बने थे, उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को हराया था। 581455 वोट पाने वाले हाजी मोहम्मद याकूब को सिर्फ 4729 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 के चुनाव में मेरठ सीट पर बीजेपी का कब्जा था। राजेंद्र अग्रवाल 532981 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद अखलाक को 232326 वोट से हराया था। शाहिद को कुल 300655 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?