भगवान श्रीराम की अनोखी भक्त ममता, दो इंच की पत्तियों पर उकेर दी रामलला की जीवनी

Published : Jan 13, 2024, 04:28 PM ISTUpdated : Jan 13, 2024, 06:09 PM IST
Ayodhya Ramlalla Story

सार

रामलला की भक्त ने कागज पर रामायण की घटनाओं का चित्रण भी किया है। इस रामभक्त को देशभर के श्रद्धालु सराह रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रही राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है। रामलला की भक्त अपने तरीके से अपनी श्रद्धा पेश कर रहे हैं। रामलला को समर्पित मेरठ की एक भक्त ने अपने रामलला को अनोखे ढंग से पेश किया है। पत्तियों पर उन्होंने रामलला की जीवनी उकेरी है। रामलला की भक्त ने कागज पर रामायण की घटनाओं का चित्रण भी किया है। इस रामभक्त को देशभर के श्रद्धालु सराह रहे हैं।

 

मेरठ की रहने वाली हैं रामभक्त

रामलला के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाली रामभक्त ममता गोयल मूलरूप से मेरठ की रहने वाली हैं। वह एक बेहतरीन लीफ आर्टिस्ट हैं। अपनी कला को उन्होंने आध्यात्म से जोड़ते हुए लीफ पर रामलला की जीवनी उकेरी है। पत्तियों पर भगवान श्रीराम की जीवनी को खूब सराहना मिल रही है। लीफ आर्टिस्ट ममता गोयल ने 2 इंच की पत्तियों पर भगवान श्रीराम के जीवन को उकेरा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कागज पर रामायण की घटनाओं का चित्रण भी किया।

16 जनवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। लेकिन इसके लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान, पूजा शुरू हो जाएगा। 18 जनवरी को रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत रॉय ने कहा कि हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 9वीं राम नवमी पर दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य स्वयं अपनी किरणों से भगवान राम के माथे को स्पर्श करेंगे।

आमंत्रित लोगों में इकबाल अंसारी भी

राम मंदिर के उद्घाटन के लिए वीवीआईपी लोगों को पहले ही इनविटेशन भेजा जा चुका है। निमंत्रित लोगों में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। इकबाल की बेटी शमा परवीन ने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया था। 30 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित रोड शो के दौरान इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूलों से स्वागत किया था। इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर रात में दिखेगा और मनमोहक, देखें वीडियो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा