संसद का आखिरी बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच, संसदीय कार्यमंत्री ने किया ऐलान

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का संक्षिप्त बजट सत्र जोकि 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा, 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 13, 2024 10:42 AM IST / Updated: Jan 16 2024, 06:34 PM IST

Budget session of Parliament: लोकसभा चुनाव के पहले संसद के संक्षिप्त बजट सत्र का फैसला लिया गया है। 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के बजट सत्र का आयोजन 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का संक्षिप्त बजट सत्र जोकि 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा, 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

सत्रहवीं लोकसभा का अंतिम बजट सत्र

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर बजट सत्र की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा:'अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

संसद के सचिवालय ने भी जारी की अधिसूचना

उधर,लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र की शुरुआत के संबंध में अधिसूचना जारी की है। दोनों सचिवालयों ने संक्षिप्त बजट पेश किए जाने की जानकारियां साझा की हैं।

नई सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट

दरअसल, 17वीं लोकसभा का सत्र खत्म होना है। देश में कुछ ही महीनों में आम चुनाव होने है। मई में पूर्ण बजट पेश किया जाना है। लेकिन इसके पहले संवैधानिक संकट न उत्पन्न हो इसलिए संक्षिप्त बजट इस बार पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद शपथ लेने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह संसद का आखिरी सत्र होगा। 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। यह मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का दूसरा कार्यकाल है। मोदी सरकार में दसवीं बार बजट इस बार पेश किया जाना है।

यह भी पढ़ें:

INDIA गठबंधन के चेयरमैन बनाए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार

Read more Articles on
Share this article
click me!