
नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों की 72 कंपनियों को वापस लेना का फैसला किया है। एक कंपनी में करीब 100 जवान हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 वापस लेने के बाद ये अतिरिक्त कंपनियां कश्मीर में तैनात की गई थीं।
सरकार ने जिन कंपनियों को वापस बुलाया है, उनमें 24 कंपनियां सीआरपीएफ, 12 बीएसएफ, 12 आईटीबीपी और इतनी ही सीआईएसएफ और एसएसबी की हैं। इससे पहले इस महीने में सरकार ने 20 कंपनियां वापस बुलाई थीं।
5 अगस्त को हटाया गया था आर्टिकल 370
मोदी सरकार ने 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया था। यह दोनों सदनों में पास हो गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर दो केंद्रशासित राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा गया है। स्थिति को काबू में रखने के लिए कश्मीर में तमाम प्रकार की पाबंदियां लगाई गई थीं। साथ ही सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की गई थीं।
घाटी की स्थिति सामान्य हो रही
जम्मू कश्मीर में अब स्थिति सामान्य होने लगी है। विपक्ष के नई नेताओं को रिहा भी कर दिया गया है। इसके अलावा तमाम प्रकार के प्रतिबंधों को भी हटा दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.