अपार्टमेंट की छत से कूदकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, TDP नेता विनोद जैन पर लगाया यौन शोषण का आरोप

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नाबालिग लड़की ने अपने पांच तल्ला अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया था। लड़की ने अपने ही अपार्टमेंट में रहने वाले टीडीपी नेता विनोद जैन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 12:42 AM IST / Updated: Jan 31 2022, 06:20 AM IST

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को एक नाबालिग लड़की ने अपने पांच तल्ला अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया था। रविवार को इस मामले में खुलासा हुआ कि लड़की ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस नोट में उसने अपने ही अपार्टमेंट में रहने वाले टीडीपी ( Telugu Desam Party) नेता विनोद जैन पर यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगाया है।

पश्चिम क्षेत्र के एसीपी हनुमंत राव ने कहा कि सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि वह उसी इमारत में रहने वाले विनोद जैन द्वारा यौन उत्पीड़न के कारण अपना जीवन समाप्त कर रही थी। 50 साल के विनोद आंध्र प्रदेश के एक प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हाल के पिछले चुनाव में नगरसेवक के रूप में 37वें डिवीजन से चुनाव लड़ा था। विनोद जैन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीडीपी ने किया निलंबित
दूसरी ओर टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि टीडीपी विजयवाड़ा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष नेट्टम रघुराम ने 37वें वार्ड के नेता विनोद कुमार जैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनपर 14 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। बता दें कि मृतक नाबालिग 9वीं क्लास की छात्रा थी। शनिवार की शाम लड़की अपार्टमेंट की छत पर टहलने गई और छत से कूद गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भवानीपुरम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आत्महत्या करने से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। 

मामला सामने आने के बाद से विनोद जैन फरार हो गया था। विजयवाड़ा पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

ये भी पढ़ें

कानपुर में काल बनकर दौड़ी ई बस, जो सामने आया कुचला गया, 6 की मौत, 9 घायल

शिलांग के पुलिस बाजार में IED Blast, साप्ताहिक बंदी के चलते टला बड़ा हादसा, कोई घायल नहीं

Budget 2022: आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, Pegasus के चलते हो सकता है हंगामा

Share this article
click me!