
नई दिल्ली। मणिपुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि वो एक बार मणिपुर आएं। मणिपुर लंबे समय से हिंसा की आग में जल रहा है। मैट्रिक्स फाइट नाइट 14 में एक मैच के बाद कोरेन ने मणिपुर हिंसा पर बात की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया है।
दरअसल, मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद आदिवासी एकता मार्च निकाला गया था। इसके बाद से राज्य में हिंसा शुरू हो गई। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष चल रहा है। इसके चलते करीब 180 लोगों की जान गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हिंसा के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Big Breaking: केंद्र सरकार आज रात CAA को लागू करने के लिए जारी करेगी नोटिफिकेशन!
वायरल वीडियो में कोरेन मणिपुर में खाना और पीने के पानी की कमी का दर्द सुना रहे हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुहार लगाते हैं और कहते हैं कि उन्हें पता नहीं राज्य के लोगों का भविष्य क्या होगा। कोरेन ने कहा, "मैं एक बात कहना चाहता हूं। यह मेरी विनम्र प्रार्थना है। मोदी जी, मणिपुर में हिंसा हो रहा है। करीब एक साल हो गया। हर दिन लोग मर रहे हैं। बहुत से लोग राहत कैम्प में रह रहे हैं। खाना-पीना अच्छे से नहीं मिल रहा है। बच्चा लोग अच्छे से पढ़ाई नहीं कर रहा है। हमलोग भविष्य के लिए बहुत परेशान हैं। मोदी जी आप एक बाहर मणिपुर की यात्रा कर लीजिए। मणिपुर को जल्द से जल्द शांति चाहिए, प्लीज।"
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को जूतों से मारेंगे...कर्नाटक कांग्रेस के नेता जीएस मंजूनाथ ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें कर दी पार
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.