PM का 3 S फॉर्मूला, उन्होंने कहा- हर चीज में सरकार का दखल समाधान के बजाय समस्याएं ज्यादा पैदा करता है

पीएम मोदी ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम पर वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा, निर्माण की बढ़ती क्षमताएं देश में रोजगार के निर्माण को बढ़ाती हैं, भारत इसी अप्रोच के साथ तेजी से काम करना चा​हता है। इस सेक्टर में हमारी सरकार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक सुधार कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2021 6:00 AM IST / Updated: Mar 05 2021, 11:52 AM IST

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम पर वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा, निर्माण की बढ़ती क्षमताएं देश में रोजगार के निर्माण को बढ़ाती हैं, भारत इसी अप्रोच के साथ तेजी से काम करना चा​हता है। इस सेक्टर में हमारी सरकार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक सुधार कर रही है।

पीएम मोदी का 3 S फॉर्मूला क्या है?

Latest Videos

पीएम ने कहा, हमारी सरकार मानती है कि हर चीज में सरकार का दखल समाधान के बजाय समस्याएं ज्यादा पैदा करता है। इसलिए हम सेल्फ रेग्युलेशन, सेल्फ अटेस्टिंग, सेल्फ सर्टिफिकेशन (Self-Regulation, Self-Attesting, Self-Certification) पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा, इसलिए हम सेल्फ रेगुलेशन पर जोर दे रहे हैं। इस वर्ष हमारा इरादा केंद्र और राज्य स्तर के 6,000 से ज़्यादा अनुपालन (Compliances) को कम करने का है।"

"इस वर्ष के बजट में PLI स्कीम से जुड़ी इन योजनाओं के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उत्पादन का औसतन 5% इंसेंटिव के रूप में दिया गया है।"

पीएलआई स्कीम के जरिए कितना फायदा?

"इस वर्ष के बजट में PLI स्कीम से जुड़ी योजनाओं के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उत्पादन का औसतन 5% इंसेंटिव के रूप में दिया गया है। सिर्फ पीएलआई स्कीम के द्वारा ही आने वाले पांच सालों में लगभग 520 बिलियन डॉलर का उत्पादन भारत में होने का अनुमान है।"

"भारत में आज जो विमान वैक्सीन की लाखों डोज लेकर दुनियाभर में जा रहे हैं, वो खाली नहीं आ रहे हैं। वो अपने साथ भारत के प्रति भरोसा, भारत के प्रति आत्मीयता, स्नेह, आशीर्वाद और एक भावात्मक लगाव लेकर आ रहे है।" 

भारत मानवता की सेवा कर रहा है

"भारत आज जिस तरह मानवता की सेवा कर रहा है, उससे पूरी दुनिया में भारत एक बहुत बड़ा ब्रांड बन गया है। भारत की साख, भारत की पहचान निरंतर नई ऊंचाई पर पहुंच रही है।"

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला