पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर मोदी के मंत्री का करारा जवाब, कहा- भारत एक शेर है और तुम एक बिल्ली

Published : Aug 09, 2019, 03:04 PM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 03:06 PM IST
पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर मोदी के मंत्री का करारा जवाब, कहा- भारत एक शेर है और तुम एक बिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान की युद्ध की गीदड़भभकी पर करारा जवाब दिया है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान अगर आर-पार की लड़ाई चाहता है, तो भारत भी इससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो हम पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर)  भी वापस ले लेंगे।  

मथुरा. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान की युद्ध की गीदड़भभकी पर करारा जवाब दिया है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान अगर आर-पार की लड़ाई चाहता है, तो भारत भी इससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो हम पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर)  भी वापस ले लेंगे।

दरअसल, भारत ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित राज्यों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बांट दिया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान बौखला गया है। उसने भारत के साथ व्यापारिक और राजनयिक रिश्ते भी खत्म कर लिए हैं। पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी भी दी। 

हर स्थिति में निपटने के लिए तैयार- अठावले
अठावले उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और इमरान खान को भारत से दुश्मनी महंगी पड़ेगी। लेकिन फिर भी वे दुश्मनी चाहते हैं तो एक बार आर-पार की लड़ा हो जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बिल्ली के समान है और भारत एक शेर है। उन्होंने कहा कि हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। अगर कोई कार्रवाई होती है, तो जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। पाकिस्तान केवल गीदड़ भभकियां ही दे सकता है। लेकिन इस बार किसी भी बात को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम