राहुल गांधी ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात- इस मुद्दे पर मांगी मदद

Published : Aug 09, 2019, 12:12 PM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 12:16 PM IST
राहुल गांधी ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात- इस मुद्दे पर मांगी मदद

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने मोदी से केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राहत और बचाव के लिए मदद मांगी। इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की स्थिति के बारे में भी मोदी को अवगत कराया।   

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने मोदी से केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राहत और बचाव के लिए मदद मांगी। इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की स्थिति के बारे में भी मोदी को अवगत कराया। मोदी ने राहुल को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

राहुल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री से बात की, उनसे केरल में बाढ़ से पीड़ितों के लिए हर संभव मदद मांगी, खासकर वायनाड में। पीएम ने आपदा को कम करने के लिए जरूरी सभी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।


केरल में बाढ़ से 14 की मौत 
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति बेहाल है। केरल के 8 और कर्नाटक के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। केरल में दो दिन में 14 लोगों की जान जा चुकी है। 48 घंटों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। कुन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड़, इडुक्की, मल्लापुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर में भारी बारिश का अलर्ट है। 22 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम