Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु में नशे में धुत दो महिलाओं ने कैब ड्राइवर से मारपीट की और हेलमेट और लोहे की चेन से हमला किया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Bengaluru Road Rage Viral Video: बेंगलुरु में एक मामूली सड़क हादसा देखते-देखते हिंसक रोड रेज में बदल गया। नशे में धुत दो महिलाओं ने कैब ड्राइवर से मारपीट की और हेलमेट और लोहे की चेन से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं दोस्तों से मिलकर लौट रही थीं और कथित तौर पर शराब के नशे में थीं। इसी दौरान उनकी टू-व्हीलर ने पीछे से एक कैब को टक्कर मार दी। कैब ड्राइवर अहमद ने जब नुकसान को लेकर सवाल किया, तो बात बहस से आगे बढ़कर झगड़े में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सड़क पर खुलेआम मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने पहले कैब ड्राइवर को भद्दी गालियां दीं और फिर हेलमेट से मारपीट शुरू कर दी। जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए आए, तो उन पर भी हमला किया गया। एक महिला ने तो हाथ में लोहे की चेन लपेटकर ड्राइवर पर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फुटेज में महिलाएं अश्लील इशारे करती दिख रही हैं, आने-जाने वालों को धमका और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे लोगों को लात मारती नजर आ रही हैं। यहां तक कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। एक वीडियो में आरोपी महिला पुलिस वाहन के अंदर से भीड़ को गालियां देती दिख रही है।

Scroll to load tweet…

पुलिस का एक्शन, केस दर्ज

बेंगलुरु पुलिस ने मामले में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। उनके नाम लिसा और मैथ्यू बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उन पर पब्लिक में मारपीट, उपद्रव और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।