पीएम मोदी को आज ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 'सेरावीक' में देंगे स्पीच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च की शाम लगभग 7 बजे कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) 2021 के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार ग्रहण करेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम में संबोधन भी देंगे।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2021 3:10 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च की शाम लगभग 7 बजे कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) 2021 के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार ग्रहण करेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम में संबोधन भी देंगे।

सेरावीक क्या है? 
डॉ. डैनियल येर्गिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। 1983 से ही इसे हर साल ह्यूस्टन में आयोजित किया जा रहा है और इसे दुनिया के प्रतिष्ठित वार्षिक ऊर्जा मंच के रूप में जाना जाता है। सेरावीक 2021 को 1 मार्च से 5 मार्च, 2021 के दौरान वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है।

Latest Videos

2016 में पुरस्कार की शुरुआत 
सेरावीक ग्लोबल वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार की शुरुआत 2016 में की गई थी। यह वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व और ऊर्जा की उपलब्धता, सस्ती ऊर्जा और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए समाधान व नीतियों की पेशकश के उद्देश्य से प्रतिबद्धता को पहचान देती है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh