अमेरिकी क्लाइमेट डाटा का दावा: 3 जुलाई 2023 धरती का सबसे गर्म दिन रहा, अगले 6 सप्ताह में और गर्म होगा प्लैनेट

Published : Jul 05, 2023, 03:34 PM ISTUpdated : Jul 05, 2023, 03:37 PM IST
hot weather

सार

अमेरिका की नेशनल ओसियन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) का डाटा बताता है कि 3 जुलाई 2023 धरती पर सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। 

Hottest Day On Earth. अमेरिका की नेशनल ओसियन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) का डाटा दावा करता है कि 3 जुलाई 2023 पृथ्वी पर अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। डाटा बताता है कि 3 जुलाई 2023 को औसत ग्लोबल एयर टेंपरेचर प्लेनेट सरफेस से मीटर उपर रहा। तापमान 62.62 डिग्री फॉरेहाइट और 17.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह डाटा यूनिवर्सिटी ऑफ माइनी ने एनालाइज किया है।

धरती का सबसे गर्म दिन

कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के रॉबर्ट रोडे ने ट्वीट किया कि मंगलवार को नेशनल सेंटर्स फॉर इंवायरमेंटल प्रेडिक्शन ने सबसे गर्म दिन को रिकॉर्ड किया है। यह अलनीनो और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले 6 सप्ताह में इससे भी ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अल नीनो की वजह से बढ़ रही गर्मी

ओसियन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने कहा कि अलनीनो को पहली बार स्पेनिश, साउथ अमेरिकन मछुआरों ने महसूस किया क्योंकि समुद्र का पानी आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा गर्म रहा। माना जा रहा है कि अल नीनो का पीक दिसंबर के आसपास आएगा और इसका पूरा नाम अल नीनो डी नेविडाड रखा गया है। अल नीनो की वजह से हमारे मौसम में भी अपेक्षाकृत बदलाव होंगे।

गर्मी बढ़ने से क्या होगा असर

ओसियन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA)का कहना है कि जब समुद्र की गर्मी बढ़ेगी तो इसका पानी साउथ की तरफ न्यूट्रल पोजीशन की ओर बढ़ेगा। इसकी वजह से उत्तरी अमेरिका और कनाडा में ज्यादा सूखापन और गर्मी महसूस की जाएगी। यह भी कहा कि यूएस गल्फ कोस्ट और साउथ इस्ट में यही स्थिति बनी रही तो बाढ़ आने की आशंका भी बढ़ जाएगी।

पेरिस समझौता लागू करना जरूरी

दुनिया भर के देशों ने मिलकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समझौता किया था। यह समझौता पेरिस में किया गया था। इसके तहत 2035 तक सभी देश मिलकर अपने ग्रीन हाउस गैसों में 60 प्रतिशत तक की कटौती करेंगे।

यह भी पढ़ें

स्वीडन में कुरान जलाने के खिलाफ सड़क पर उतरेगी पाकिस्तान सरकार, इस दिन मनाएगी यौम-ए-तकद्दुस-ए-कुरान

 

PREV

Recommended Stories

शशि थरूर ने ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ लेने से किया साफ इनकार पर क्यों? वजह क्या है?
खुलने वाला है भारत का नया Apple स्टोर-क्या खास होगा इस हाई-टेक लॉन्च में? जानिए डिटेल