
Heavy Rain Alert: मानसून ने इस साल समय से पहले दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 मई 2025 को ही केरल पहुंच गया है। इसकी सामान्य तारीख 1 जून होती है। इस बार मानसून 8 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। यह पिछले 16 सालों में पहली बार हुआ है जब मानसून इतनी जल्दी आया है।
देशभर में बारिश का दौर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक 15 राज्यों में हल्की से लेकर भारी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है जहां कुछ जगहों पर 200 मिमी तक पानी गिर सकता है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।
यह भी पढ़ें: "आई लव यू, सब ठीक होगा..." राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में पाक गोलीबारी से पीड़ित बच्चों का बढ़ाया हौसला
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा गोवा में भी 25 मई तक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, केरल के कई जिलों में, जो मानसून का प्रवेश द्वार माने जाते हैं, 27 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.