उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published : Jun 23, 2025, 09:38 AM IST
Heavy Rain Alert Today

सार

Rain Alert: मानसून देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है लेकिन दिल्ली अभी भी बारिश का इंतजार कर रही है। 23 और 24 जून को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

Rain Alert: इस साल मानसून ने समय से 10 दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है। यह कई राज्यों को भिगोते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को पार कर पंजाब तक पहुंच चुका है। मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है। हालांकि, दिल्ली में अब भी गर्मी बनी हुई है और बारिश का असर नजर नहीं आया है। राजधानी के लोग अब भी मानसून की पहली फुहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो सकती है।

दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

अगर इस साल 24 जून को दिल्ली में मानसून पहुंचता है, तो यह 2013 के बाद सबसे जल्दी आने वाला मानसून होगा। 2013 में मानसून 16 जून को आया था। पिछले वर्षों में यह 2024 में 28 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

23 और 24 जून को हो सकती है तेज बारिश

कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है जिसके कारण मौसम काफी सुहावना हो या है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका

पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और पठानकोट में तेज बारिश हुई। होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में भी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: 27 जून से शुरू होगी जगन्नाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरी जानकारी

देहरादून से हो रही लगातार बारिश

उत्तराखंड में मानसून आने के बाद पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में लगातार बारिश हो रही है। केदारनाथ जाने वाला रास्ता गौरीकुंड के पास लगातार दूसरे दिन बंद हो गया, जिससे आवाजाही पर असर पड़ा।

एक हफ्ते पहले पहुंचा मानसून

जम्मू में इस बार मानसून 28 जून के बजाय एक हफ्ते पहले ही पहुंच गया। रविवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर तेज बारिश होने लगी। लगातार गर्मी झेल रही घाटी में इससे राहत मिली। मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 23 जून से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constitution Day 2026: इमरजेंसी से अनुच्छेद 370 तक, PM मोदी ने दागे ऐसे सवाल, कांग्रेस को लग जाएगी मिर्ची?
Indore Crime: सुहागरात से पहले पति मानने से इनकार, iPhone-विदेश यात्रा और 10 लाख की ब्लैकमेलिंग