मानसून सत्र: मानव तस्करी रोकथाम समेत सदन में पेश किए जाएंगे 29 विधेयक

Published : Jul 18, 2021, 07:26 PM ISTUpdated : Jul 18, 2021, 07:28 PM IST
मानसून सत्र: मानव तस्करी रोकथाम समेत सदन में पेश किए जाएंगे 29 विधेयक

सार

पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा-  सांसदों की तरफ से उन्हें यहां बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं और दोनों सदनों में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। 

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। नरेन्द्र मोदी ने बैठक में कहा कि सांसदों की तरफ से उन्हें यहां बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं और दोनों सदनों में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुझावों को सामूहिक रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार सदन के पटल में कई विधेयकों पर चर्चा होगी। मानसून सत्र, 2021 के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों की सूची

विधायी कार्य

  • अधिकरण सुधार (सेवा का युक्तिकरण और शर्तें) विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021- अध्यादेश की जगह लेने के लिए।
  • डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019।
  • फैक्टरिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020
  • सहायक प्रजनन तकनीक (विनियमन) विधेयक, 2020।
  • अभिभावक और वरिष्ठ नागरिक देखरेख एवं कल्याण (संशोधन) विधेयक, 2019।
  • राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान विधेयक, 2019, जैसाकि राज्य सभा द्वारा पारित किया गया।
  • नौवहन के लिए समुद्री सहायता विधेयक, 2021, जैसाकि लोकसभा द्वारा पारित किया गया।
  • किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021, जैसाकि लोकसभा द्वारा पारित किया गया।
  • सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019।
  • कोयला क्षेत्र (अधिग्रहण एवं विकास) संशोधन विधेयक, 2021।
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कॉस्ट और वर्क्स अकाउंटेंट्स तथा कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) विधेयक, 2021
  • सीमित दायित्व भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021
  • कैंटोनमेंट विधेयक, 2021
  • भारतीय अंटार्कटिका विधेयक, 2021।
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021।
  • भारतीय वन प्रबंधन संस्थान विधेयक, 2021।
  • पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021
  • जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) विधेयक, 2021
  • भारतीय समुद्री मात्स्यिकी विधेयक, 2021
  • पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन (संशोधन) विधेयक, 2021।
  • अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021
  • विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2021
  • मानव तस्करी (रोकथाम, संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक, 2021।
  • नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2021।

इसे भी पढ़ें- मानसून सत्रः विपक्ष को भरोसे में लेने के लिए हुई सर्वदलीय मीटिंग, पीएम मोदी समेत 33 दलों के 40 नेता हुए शामिल


वित्तीय कार्य
2020-21 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर प्रस्तुतिकरण, चर्चा और मतदान तथा संबंधित विनियोग विधेयक को पेश करना,विचार करना और पारित करना।
2017-18 के लिए अनुदानों की अतिरिक्त मांगों पर प्रस्तुतिकरण, चर्चा और मतदान व संबंधित विनियोग विधेयक को पेश करना,विचार करना और पारित करना।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला