Asianet News | Published : Aug 4, 2023 3:44 AM IST / Updated: Aug 05 2023, 06:18 AM IST

मानसून सत्र: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में पेश किया अंतर-सेवा संगठन बिल

सार

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) चल रहा है। गुरुवार को भारी विरोध के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हुआ। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे।

 

01:10 PM (IST) Aug 04

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में पेश किया अंतर-सेवा संगठन बिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विधेयक से तीनों सेनाओं को एक साथ काम करने को बढ़ावा मिलेगा। वे भविष्य में पैदा होने वाली चुनौतियों का बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकेंगी।

 

11:22 AM (IST) Aug 04

हंगामे के साथ शुरू हुई कार्यवाही

शुक्रवार सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई।

10:44 AM (IST) Aug 04

मनोज झा ने दिया राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस

राजद सांसद मनोज झा, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और आप सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

09:18 AM (IST) Aug 04

मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर और मनिकम टैगोर ने मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

 

09:16 AM (IST) Aug 04

धर्मेंद्र प्रधान पेश करेंगे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज सदन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे।