
नई दिल्ली. देश में कोरोना की जांच के लिए 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, पिछले 24 घंटों में 11,72,000 टेस्ट किए गए हैं। रिकवरी मामलों की संख्या लगभग 29,70,000 हो गई है। राजेश भूषण ने बताया कि भारत अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है जहां सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं।
29.70 लाख से अधिक रिकवरी
उन्होंने कहा, रिकवरी मामलों की संख्या 29.70 लाख से अधिक है जो सक्रिय मामलों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है। पांच राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 62% है।
इन 5 राज्यों में मृत्यु दर 70%
राजेश भूषण ने कहा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में देश के कुल कोरोना से मरने वालों का 70% मृत्यु है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 13.7% साप्ताहिक गिरावट आई है। कर्नाटक में 16.1% गिरावट, महाराष्ट्र में 6.8% गिरावट, तमिलनाडु में 23.9% गिरावट और उत्तर प्रदेश में 17.1% गिरावट हुई है।
- राजेश भूषण ने कहा, कर्नाटक और दिल्ली दो राज्य ऐसे हैं जहां साप्ताहिक मृत्यु ट्रेजेक्टरी में वृद्धि हुई है। दिल्ली में 50% और कर्नाटक में लगभग 9.6% की वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में सक्रिय और मृत्यु मामलों में वृद्धि को देखते हुए हम दिल्ली सरकार के साथ जुड़ रहे हैं। हमने सरकार को कुछ विशेष निर्देश दिए हैं, यदि उन का पालन किया जाएगा, तो हम नए मामलों और मृत्यु मामलों पर नियंत्रण पा सकेंगे।
पूरे देश में सीरो सर्वेक्षण
आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा,पूरे देश (70 जिलों) में दूसरा सीरो सर्वेक्षण शुरू हो गया है। हमें अगले दो हफ्तों में रिजल्ट मिल जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.