
नई दिल्ली. कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में अभी तक 73.82 करोड़ (73,82,07,378) से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। केन्द्रीय हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने वयस्कों को 100 फीसदी वैक्सनीनेशन करने पर 6 राज्यों की सराहना की है।
इसे भी पढ़ें- किसानों के साथ वरुण गांधी: CM योगी को लिखा लेटर- PM सम्मान निधि में पैसे बढ़ाने, डीजल पर सब्सिडी की मांग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की 100% वयस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज देने के लिए सराहना की है।
किस राज्य में कितनी डोज
उन्होंने ट्वीट कर बताया- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 6.26 लाख, गोवा में 11.83 लाख, हिमाचल प्रदेश में 55.74 लाख, लद्दाख में 1.97 लाख, लक्ष्यदीप में 53 हजार 499 और सिक्किम में 5.10 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगी सेलाइन गार्गल RT-PCR तकनीकी, ग्रामीण इलाकों को भी फायदा
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.51% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 77 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.16% हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 79 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.17 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.87 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.