
नई दिल्ली। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) 20 नवंबर 2025 को छह घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है, लेकिन इतने व्यस्त एयरपोर्ट का रनवे एक साथ बंद होना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या वजह इतनी गंभीर है कि दिन के समय सभी उड़ानें रोकनी पड़ रहीं हैं?
गौरतलब है कि CSMIA देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है, जहां रोजाना लगभग 950 उड़ानें उतरती-उड़ती हैं। ऐसे में 11 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक का शटडाउन लोगों के मन में कई तरह की चर्चा पैदा कर रहा है।
एयरपोर्ट ऑपरेटर MIAL के अनुसार, यह मेंटेनेंस "निरंतर सुरक्षा, रनवे की मजबूती और वैश्विक विमानन मानकों" को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी मरम्मत एक समय में क्यों की जा रही है?
सूत्र कहते हैं कि रनवे 9/27 और 14/32 पर भारी ट्रैफिक के चलते लगातार प्रेशर बढ़ रहा था। इसलिए MIAL ने NOTAM जारी कर सभी एयरलाइंस को पहले से सूचित कर दिया। इससे फ्लाइट शेड्यूल को री-एडजस्ट करने में मदद मिली।
NOTAM के बाद कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के समय को बदला है। हालांकि, MIAL का दावा है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को कम से कम परेशानी देना है। फिर भी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट स्थिति पहले से चेक करें।
जानकारी के मुताबिक मरम्मत में-
इस बीच नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (NMIA) भी 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में यह रोजाना 23 उड़ानें और कुल 120 ATMs हैंडल करेगा। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि NMIA शुरू होने के बाद CSMIA का भार कुछ कम होगा।
फरवरी 2026 से NMIA 24×7 ऑपरेशनल होगा, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में हवाई ट्रैफिक का नया वितरण शुरू होगा। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प और कम भीड़ वाले टर्मिनल्स मिल सकते हैं।