प्यार से हारा कोरोना: लॉकडाउन में 1400 किमी दूर कपल ने यूं रचाई शादी, 7 समंदर पार से शामिल हुए रिश्तेदार

Published : Apr 06, 2020, 07:55 PM IST
प्यार से हारा कोरोना: लॉकडाउन में 1400 किमी दूर कपल ने यूं रचाई शादी, 7 समंदर पार से शामिल हुए रिश्तेदार

सार

 भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। पूरा देश मानों ठहर सा गया है। ऑफिस, फैक्ट्रियां सब बंद हैं। ऐसें लोगों को काम भी घर से करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। पूरा देश मानों ठहर सा गया है। ऑफिस, फैक्ट्रियां सब बंद हैं। ऐसें लोगों को काम भी घर से करना पड़ रहा है। लोग अपनों को देखने और उनसे बात करने के लिए भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा ले रहे हैं। 

लॉकडाउन के चलते पहले से तय ना जाने कितनी शादियां भी टल गई हैं। लेकिन एक जोड़े ने अपने प्यार और शादी के बीच ना तो कोरोना को आने दिया ना इस लॉकडाउन को। 

सात समंदर पार से शामिल हुए रिश्तेदार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्चेंट नेवी में अफसर प्रीत सिंह मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी गर्लफ्रेंड नीत कौर दिल्ली की। दोनों की शादी 5 अप्रैल को होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते दोनों की शादी मुश्किल में दिख रही थी। ऐसे में दोनों ने इस शादी को ना टालने का फैसला किया। दोनों ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रीति रिवाज के साथ शादी की। इतना ही नहीं इस शादी में दुबई, कनाडा  और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए और आशीर्वाद दिया। 

दोस्तों और रिश्तेदारों ने किया डांस
प्रीत और नीत की शादी काफी पहले तय हुई थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह संकट में फंस गई। लेकिन दोनों की इस शादी में दूल्हा दुल्हन और रिश्तेदार सभी शादी के कपड़ों में नजर आए। इस दौरान रिश्तेदारों ने डांस भी किया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा