
नई दिल्ली. सेफ सिटीज इंडेक्स-2019 की लिस्ट में भारत के मात्र दो शहरों मुंबई और दिल्ली ने अपनी जगह बनाई है। NEC कॉर्पोलेशन द्वारा प्रयोजित इस लिस्ट में द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की एक रिपोर्ट के अनुसार टोक्यो, सिंगापुर, ओसाका और एम्स्टर्डम ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा किया है। इंडेक्स ने ऐसे 60 शहरों की लिस्ट बनाई थी जिन्हें 57 संकेतकों के आधार पर चुना गया। जिनमें स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के अलावा डिजिटल सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा शामिल है।
मुंबई-दिल्ली लिस्ट में काफी पीछे
इस लिस्ट में टोक्यो और सिंगापुर पहले और दूसरे स्थान पर हैं। ओसाका और एम्स्टर्डम तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। बात की जाए भारत की तो उपमहाद्वीप के केवल दो शहरों ने सूची में स्थान हासिल किया है। मुंबई 45वें जबकि नई दिल्ली 52वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि शहरी प्रबंधन शहरों में जीवन की गुणवत्ता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है, कि "इसका एक प्रमुख उद्देश्य शहरों में अपने निवासियों, व्यवसायों और आगंतुकों को सुरक्षा प्रदान करना भी है।"
इस आधार पर किया चयन
सेफ सिटीज़ इंडेक्स 2019 को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था जिसमें- डिजिटल सिक्योरिटी, हेल्थ सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी और पर्सनल सिक्योरिटी को शामिल किया गया था। पर्सनल सिक्योरिटी के अंतर्गत कोपेनहेगन के बाद सिंगापुर, हांगकांग, टोक्यो और वेलिंगटन ने कब्जा कर लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.