सुशांत के कपड़े, 56 बयान, जूस मग, 3 फोन...मुंबई पुलिस ने CBI को क्या-क्या हैंडओवर किया?

Published : Aug 21, 2020, 01:11 PM IST
सुशांत के कपड़े, 56 बयान, जूस मग, 3 फोन...मुंबई पुलिस ने CBI को क्या-क्या हैंडओवर किया?

सार

सुशांत सिंह की मौत केस में सीबीआई ने मुंबई पुलिस से हैंडओवर ले लिया है। मुंबई पुलिस ने सुशांत के कपड़े, सीसीटीवी फुटेज, 56 स्टेटमेंट सीबीआई को सौंप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही सीबीआई एक्टिव हो गई है। 20 अगस्त की रात सीबीआई की टीम मुंबई पहुंची और अगले ही दिन से फुल एक्शन मूड में आ गई।

मुंबई. सुशांत सिंह की मौत केस में सीबीआई ने मुंबई पुलिस से हैंडओवर ले लिया है। मुंबई पुलिस ने सुशांत के कपड़े, सीसीटीवी फुटेज, 56 स्टेटमेंट सीबीआई को सौंप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही सीबीआई एक्टिव हो गई है। 20 अगस्त की रात सीबीआई की टीम मुंबई पहुंची और अगले ही दिन से फुल एक्शन मूड में आ गई।

सीबीआई के पास सुशांत के तीनों फोन
पुलिस ने सीबीआई को फॉरेंसिक रिपोर्ट, पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के तीनों मोबाइल फोन, उनका लैपटॉप, कपड़े, जिन्हें पहनकर उन्होंने सुसाइड किया, सभी सामान सौंप दिया गया। इसके अलावा मोबाइल की सीडीआर एनालिसिस, केस डायरी, कंबल और बेडशीट भी सीबीआई के हवाले कर दी गई है। 

मग-प्लेट भी सीबीआई के पास
मुंबई पुलिस ने वह मग प्लेट भी सीबीआई के हवाले  किया, जिसमें उन्होंने जूस पिया। पुलिस ने वह कपड़ा भी सीबीआई के हवाले कर दिया, जिससे उनके सुसाइड करने की बात कही जा रही है।

सबसे पहले सुशांत से कुक से पूछताछ
सुशांस सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने पहले दिन सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ कर रही है। नीरज मई 2019 से सुशांत सिंह राजपूत के यहां काम करता था। बिहार पुलिस ने भी कुक नीरज से पूछताछ की थी। बता दें कि सीबीआई ने 10 सदस्यों की टीम बनाई है, जो तीन हिस्सों में काम करेगी। लेकिन, जांच अधिकारियों के सामने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सुशांत के कुक ने क्या बताया था?
सीबीआई से पहले भी कुक नीरज ने मीडिया के सामने उस दिन की पूरी घटना बताई है। उन्होंने बताया था कि सुशांत उस दिन सात बजे जग गए थे। इसके बाद नीचे आए और मुझसे ठंडा पानी मांगा। बीमारी की वजह से उन्हें ठंडा पानी देने से मना किया गया था। रिया मैम ने कहा था। कुक नीरज ने बताया था कि मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा सा ठंडा पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के बाद वह मुस्कुराए थे। फिर अपने कमरे में चले गए। बाद में मैंने उन्हें जूस दिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?