कराची में जो हुआ सबने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला होगा...पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल

Published : Jun 30, 2020, 10:32 AM IST
कराची में जो हुआ सबने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला होगा...पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल

सार

पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा तटीय इलाके में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

मुंबई. पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा तटीय इलाके में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान से आए फोन पर व्यक्ति ने कराची में सोमवार को हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया है।

फोन पर शख्स ने अपना नाम सुल्तान बताया। उसने कहा, कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा। इसके अलावा उसने होटल के कर्मचारी को अपना व्हाट्सएप नंबर भी दिया। 

पुलिस हुई एक्टिव
जानकारी मिलने के बाद ही मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई। मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड ने पूरे होटल की जांच की। इसके बाद होटल के बाहर और गेट वे ऑफ इंडिया के पास स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस यहां बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है। इसके अलावा जिस शख्स का फोन आया, उसकी डिटेल निकाली जा रही है। 

26/11 हमले में दहल गया था मुंबई 
26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकी ताज होटल में भी घुसने में कामयाब हो गए थे। आतंकियों ने कई मेहमानों को भी बंधक बना लिया था। 60 घंटे चली मुठभेड़ के बाद सभी आतंकी मारे गए थे। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें 28 विदेशी नागरिक भी थे। 300 से ज्यादा जख्मी हुए थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली