मुस्लिम परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से कराई बेटी की शादी, मंदिर में मंत्र पढ़ लिए सात फेरे

Published : Feb 18, 2020, 10:03 AM ISTUpdated : Feb 18, 2020, 10:07 AM IST
मुस्लिम परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से कराई बेटी की शादी, मंदिर में मंत्र पढ़ लिए सात फेरे

सार

केरल. यहां के कासरगोड में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की चर्चा जोरों पर है। उन्होंने अपनी गोद ली हुई हिंदू बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई। मुस्लिम कपल बेटी के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पर हिंदू समुदाय के भी कई लोग मौजूद थे। 

केरल. यहां के कासरगोड में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की चर्चा जोरों पर है। उन्होंने अपनी गोद ली हुई हिंदू बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई। मुस्लिम कपल बेटी के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पर हिंदू समुदाय के भी कई लोग मौजूद थे। बकायदा मंत्र पढ़े गए। सभी रीति-रिवाजों को पूरा किया गया। इस शादी ने हिंदू कपल काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में भी एक अच्छा संदेश जाएगा। 

विष्णु प्रसाद से हुई शादी
पारंपरिक हिंदू परिधान में सजी राजेश्वरी की शादी विष्णु प्रसाद के साथ हुई। वो इस शादी से बेहद ही खुश नजर आई। इस दौरान परिवार और दोस्तों के अलावा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

पिता का नाम अब्दुल्ला और मां का नाम खदीजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुला अपनी पत्नी खदीजा के साथ कासरगोड में ही रहते हैं। उनकी गोद ली हुई बेटी का नाम राजेश्वरी है। 
- राजेश्वरी के माता-पिता की मौत के बाद अब्दुल्ला और खदीजा ने राजेश्वरी को गोद ले लिया। वह अब्दुल्ला के बच्चों के साथ ही पली, उन्हीं के साथ बड़ी हुई। 

अब्दुल्ला के बच्चों के साथ ही राजेश्वरी भी हुई बड़ी
अब्दुल्ला ने राजेश्वरी को हिंदू रीति-रिवाज मानने की पूरी आजादी दे रखी थी। एक ही घर में रहते, लेकिन राजेश्वरी अपने धर्म को मानती और अब्दुल्ला अपने धर्म को मानता और उसके मुताबिक काम करते थे। 
- इस साल जनवरी में केरल के कयमकुलम की एक मस्जिद में हिंदू कपल की शादी कराई गई थी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम