Love Jihad से परे एक मिसाल: मुस्लिम परिवार ने 10 साल तक अनाथ बच्ची को पाला, फिर हिंदू लड़के से कराई शादी

देश में लव जिहाद को लेकर मचे विवाद के बीच कर्नाटक में एक मुस्लिम परिवार ने अनाथ लड़की की हिंदू लड़के से शादी कराकर एक मिसाल पेश की।

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2021 4:53 AM IST / Updated: Aug 02 2021, 10:27 AM IST

विजयपुरा. कर्नाटक में शुक्रवार को हुई एक शादी मीडिया की सुर्खियों में है। जिस लड़की की शादी हुई, उसे पिछले 10 सालों से एक मुस्लिम परिवार पाल रहा था। यह मामला इसलिए मिसाल बनकर सामने आया है कि क्योंकि मुस्लिम परिवार ने लड़की की शादी एक हिंदू लड़के से कराई। यह शादी हिंदू परंपरा के रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई।

8 साल की उम्र में अनाथ हो गई थी पूजा
महबूब मसली 18 वर्षीय पूजा वाडिगेरी के अभिभावक हैं। उन्होंने शुक्रवार को पूजा की शादी कराकर एक मिसाल पेश की। पूजा जब 8 साल की थी, तब वो अनाथ हो गई थी। इसके बाद महबूब मसली ने ही उसे पाला-पोसा और पढ़ाया-लिखाया।

Latest Videos

पहले से ही मसली की दो बेटियां हैं
महबूब पहले से ही दो बेटियों के पिता हैं। उनके दो बेटे भी हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी पूजा को अलग नहीं समझा। उसे वो सभी सुख-सुविधाएं दी, जो अपने बच्चों को देते रहे। जब पूजा अनाथ हुई, तो वो उसे अपने घर ले आए। हालांकि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि पूजा की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से ही कराएंगे।

कभी इस्लाम धर्म अपनाने की बात नहीं की
महबूब ने कभी पूजा से इस्लाम धर्म अपनाने की बात नहीं की। महबूब कहते हैं कि ऐसा करना उनके धर्म के खिलाफ है। यह शादी बिना दहेज के हुई। इस शादी में दोनों धर्मों के लोग शामिल हुए।

साम्प्रदायिक सद्भाव की पहचान हैं महबूब
महबूब अपने इलाके में साम्प्रदायिक सद्भाव की पहचान माने जाते हैं। वे हर साल शहर में गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं। दोनों धर्मों के ऐसे कार्यक्रम, जो सौहार्द्र की मिसाल बनें; उन्हें प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें
रीति रिवाजों के साथ हुई दिव्यांग की शादी, सुहागरात की सेज पर खुली दुल्हन की करतूतों की पोल
ऐसी होती दोस्ती: दोस्त की मौत हुई तो परिवार के लिए फ्रेंड बने देवदूत, लाखों का घर बनवाया..हर माह देते 15 हजार
दादी का VIDEO देख लोगों की आंखों में आ रहे आंसू, तो कुछ कर रहे सैल्यूट..देखिए बेबसी में क्यूट मुस्कान

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट