नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, अजय भट्ट को एक बार फिर मिली जीत

Published : Jun 04, 2024, 02:10 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 06:07 PM IST
NAINITAL UDHAM SINGH NAGAR Lok Sabha Election 2024

सार

बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट की एक बार फिर जीत हुई है। उन्होंने राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी को करीब सवा 3 लाख वोटों से करारी हार दी है। 

NAINITAL UDHAM SINGH NAGAR Lok Sabha Election 2024 : उत्तराखंड की नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय सीट पर रक्षा राज्य मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट (Ajay Bhatt) की एक बार फिर जीत हुई है। उन्होंने राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी (Prakash Joshi) को करीब सवा 3 लाख वोटों से करारी हार दी है। उनकी जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला है। उन्होंने जमकर जश्न मनाया है। उन्होंने जनता और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए धन्यवाद दिया। 

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- बीजेपी के अजय भट्ट 2019 में नैनीताल-उधमसिंह नगर के बने सांसद

- अजय भट्ट के पास 2019 के चुनाव में कुल 1 करोड़ की प्रॉपर्टी थी

- 2014 में नैनीताल-उधम सिंह सीट पर BJP के भगत सिंह कोश्यारी जीते

- भगत सिंह कोश्यारी के पास 2014 के चुनाव में 55 लाख की प्रॉपर्टी थी

- 2009 में नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट पर INC के केसी सिंह बाबा विनर

- 12वीं तक पढ़े के. सी. बाबा के पास 2009 में कुल 4 करोड़ की दौलत थी

- नैनीताल लोकसलभा चुनाव 2004 में INC के के. सी. बाबा की हुई जीत

- के. सी. बाबा ने 2004 के चुनाव में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी, 29 लाख कर्ज था

नोटः नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर कुल 1828433 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1610811 थी। 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीता था। भट्ट ने 772195 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत को हराया था। हरीश रावत को 433099 वोट मिला था। हार का अंतर 339096 लाख था। 2014 के इलेक्शन में नैनीताल-उधमसिंह नगर की सीट पर बीजेपी का कब्जा था। भगत सिंह कोश्यारी 636769 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के. सी. सिंह बाबा को हराया था। उनको 352052 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, 7 लोग सवार
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार