नालंदा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कौशलेंद्र कुमार को फिर मिला जनता का आर्शीवाद, 169114 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:46 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 12:42 AM IST
NALANDA Lok Sabha Election Result 2024

सार

NALANDA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की नालंदा सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार जीत गये हैं। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी CPI(ML)(L) के डॉ. संदीप सौरभ को हार मिली है।

NALANDA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की नालंदा सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar) ने जीत हासिल की है। कौशलेंद्र कुमार को 559422 वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी CPI(ML)(L) के डॉ. संदीप सौरभ (Dr. Sandeep Saurav) को 390308 वोट मिले हैं। संयुक्त किसान विकास पार्टी के सुधीर कुमार को 25291 वोट मिले हैं।

नालंदा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 1999 से 2019 तक, लगातार 5 बार से नालंदा सीट पर JD(U) का कब्जा

- 2009 से 2019 तक, 3 बार से नालंदा के सांसद हैं JDU के कौशलेन्द्र कुमार

- 12वीं तक पढ़े कौशलेन्द्र कुमार के पास 2019 में 2 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी थी

- कौशलेन्द्र कुमार के पास 2014 में 1 करोड़, 2009 में 71 लाख की दौलत थी

- 2004 में नालंदा सीट पर बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार बने सांसद

- नीतीश कुमार के पास 2004 में कुल 43 लाख की प्रॉपर्टी थी, कर्ज 6 लाख

नोटः नालंदा संसदीय चुनाव 2019 में यहां कुल वोटर की संख्या 2114809 थी, जबकि 2014 में 1951967 मतदाता थे। 2019 में नालंदा सीट पर JDU का कब्जा था। कौशलेंद्र कुमार को 540888 वोट देकर नालंदा की जनता ने सांसद बनाया। दूसरे नंबर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उम्मीदवार अशोक कुमार आज़ाद थे, जिन्हें 284751 वोट मिला। 2014 में, नालंदा के वोटर्स ने 2014 के इलेक्शन में कौशलेंद्र कुमार को जेडीयू पार्टी से अपना नेता चुना। कौशलेन्द्र कुमार को 321982 वोट, जबकि लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार सत्या नंद शर्मा को 312355 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 9627 वोट था।

ये भी पढ़ें

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?