कोरोना संकट : मदद के लिए आगे आया नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन, अस्पताल को दिए 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

Published : May 08, 2021, 02:27 PM IST
कोरोना संकट : मदद के लिए आगे आया नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन, अस्पताल को दिए 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

सार

देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कर्नाटक का बेंगलुरु देश के सबसे संक्रमित शहरों में से एक हैं। यहां अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऑक्सीजन की कमी और कोरोना मरीजों को इसकी जरूरत को देखते हुए नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन मदद के लिए आगे आया है।  

बेंगलुरु. देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कर्नाटक का बेंगलुरु देश के सबसे संक्रमित शहरों में से एक हैं। यहां अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऑक्सीजन की कमी और कोरोना मरीजों को इसकी जरूरत को देखते हुए नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन मदद के लिए आगे आया है।  

नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन ने अमेजन के साथ मिलकर ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए इंदिरानगर के सरकारी अस्पताल सर सी वी रमन जनरल हॉस्पिटल में 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिए। कोरोना के चलते ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों के लिए कंसेंट्रेटर आपूर्ति कम होने पर राहत दे सकते हैं। 
 
मदद की लिए आगे आएं लोग
नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन ने इस अभियान के तहत कॉरपोरेट्स और लोगों से कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आकर मदद करने की अपील की है। दान दाताओं को इससे 80G के तहत टैक्स में राहत भी मिल सकती है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?