दिल्ली में बैठक: जल्द सामने आएगा फैसला कि सर्बानंद या हिमंता में कौन होगा असम का मुख्यमंत्री

असम में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर फैसला होना बाकी है। सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनावाल या असम में एक बड़े लीडर के तौर पर उभरकर सामने आए हिमंत बिस्वा, इसका फैसला दिल्ली में होगा। शनिवार को दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे।

Asianet News Hindi | Published : May 8, 2021 6:38 AM IST

नई दिल्ली. असम में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर फैसला होना बाकी है। सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनावाल या असम में एक बड़े लीडर के तौर पर उभरकर सामने आए हिमंत बिस्वा, इसका फैसला दिल्ली में होगा। शनिवार को दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे। दोनों नेता दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके घर पहुंचे।

पार्टी ने इस मसले का हल निकालने शनिवार को दिल्ली में एक खास बैठक बुलाई। बता दें कि 2 मई को रिजल्ट आने के बावजूद अभी तक असम में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना हुआ है। पार्टी ने चुनाव में दोनों में से किसी भी नेता का नाम बतौर मुख्यमंत्री ऐलान नहीं किया था। हालांकि सर्बानंद असम में भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं। बिस्वा सरमा 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। लेकिन इस समय वे असम भाजपा में अपनी पैठ जमा चुके हैं।
 

pic.twitter.com/l5o5GzzDKa

 

pic.twitter.com/iriVMstc24

 

Share this article
click me!