मोदी ने भारत लौटते ही सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया, कहा- 3 साल पहले आज की रात सो नहीं पाया था

नरेंद्र मोदी 7 दिन के अमेरिका दौरे से भारत लौटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की भव्य तैयारी की है। पालमपुर एयरपोर्ट के सामने भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मोदी मंच पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत किया, इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के भाइयों और बहनों का सिर झुकाकर नमन करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों को प्रणाम करता हूं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2019 2:18 PM IST / Updated: Sep 28 2019, 09:21 PM IST

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी 7 दिन के अमेरिका दौरे से भारत लौटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की भव्य तैयारी की है। पालमपुर एयरपोर्ट के सामने भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मोदी मंच पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत किया, इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के भाइयों और बहनों का सिर झुकाकर नमन करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों को प्रणाम करता हूं।

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया

"3 साल पहले 28 सितंबर को मैं पूरी रात एक पल भी नहीं सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। टेलीफोन की घंटी कब बजेगी यही सोचता रहा। तीन साल पहले ही मेरे देश के वीर जवानों ने भारत की आन बान शान को दुनिया के सामने शक्ति के साथ रखा था। कल से दुर्गा पूजा का महोत्सव शुरू हो रहा है। सभी को शक्ति उपाशना के पल की शुभकामनाएं देता हूं।"  

दुनिया की नजर में भारत का मान बढ़ा है : मोदी

"मैं 2014 में भी चुनाव जीतने के बाद अमेरिका, यूएन गया हूं। 2019 में भी गया हूं। जो फर्क मैंने महसूस किया है दुनिया के नजरों में, विश्व के नेताओं की नजरों में आदर, मान सम्मान बढ़ा है। इसका कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी है, जिन्होंने दोबारा सरकार बनाई है।"

लोकतंत्र की ताकत का विराट रूप मैंने अमेरिका में देखा : मोदी

"लोकतंत्र की ताकत का विराट रूप मैंने अमेरिका में देखा। दुनियाभर में फैले भारतीयों ने उन देशों में मान सम्मान और गौरव प्राप्त किया है। ये भी भारत का मान बढ़ाता है। हाउडी कार्यक्रम की भव्यता, वहां अमेरिका के राष्ट्रपति का आना। इसके अलावा हमारे देश के अमेरिका में बसने वाले भाईयों और बहनों ने शक्ति का जो प्रदर्शन किया, वहां सभी पार्टियों के नेता थे, ट्रम्प थे, व्हाइट हाउस चलाने वाले लोग वहीं थे। उनके मुंह से तारीफ सुनी। पूरे विश्वभर से आए नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी हाउडी मोदीा।"

भारत के लिए सबका नजरिया बदला है : मोदी

"मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीय भाइयों और बहनों का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। आज विश्व में भारत की आन बान शान की चर्चा तो है ही। भारत के लिए सबका नजरिया बदला है। भारत के प्रति पूरी दुनिया का भाव बदला है। इसका श्रेय भारत की जनता और पूरे विश्व में फैले हमारे भारतीयों को है।"

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मोदी के स्वागत की तस्वीरें

1- पहले तस्वीर तब की है, जब मोदी विमान से बाहर आए।

2- दूसरी तस्वीर तब की है, जब भाजपा नेता जेपी नड्डा ने मोदी का स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट से बाहर आए।

3- तीसरी तस्वीर मोदी के रोड शो की है। इसमें वे मंच से भाषण देने के बाद गाड़ी में नहीं बैठे, बल्कि कुछ दूर तक पैदल चलते रहे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

4- चौथी तस्वीर तब की है, जब एयरपोर्ट से निकलकर मोदी मंच पर गए। वहां भाजपा नेताओं ने बड़ी माला पहनाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने वेलकम स्पीच दी।

Share this article
click me!