PM Modi Interview: कोविड के दौरान पीएम मोदी की एक अपील पर सांसदों ने छोड़ दी थी सैलरी

Published : Apr 21, 2024, 07:30 PM ISTUpdated : Apr 25, 2024, 12:39 PM IST
Modi on freebies

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान कैसे उनके कहने पर सांसदों ने अपनी सैलरी छोड़ दी थी।

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

PM मोदी ने कहा- कोविड के समय मैंने पार्लियामेंट में रिक्वेस्ट की सांसदों से कि आपकी सैलरी छोड़ दीजिए। मेरे देश के सांसदों ने अपनी सैलरी छोड़ दी थी। ये वो सारी चीजें हैं, जो प्रेरणा देती हैं। गरीब की हैंड होल्डिंग होनी चाहिए। इस देश के नागरिक को हैंड होल्डिंग चाहिए। और हमारा मॉडल है देश के हर एक नागरिक को एम्पावर करना, गरीबों को विशेष रूप से एम्पावरमेंट मिलना चाहिए। जनता पर बोझ कम करना सरकार का दायित्व है, ये कोई उपकार नहीं है।

PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान