
लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
केरल हमारे लिए सत्ता का मैदान नहीं, सेवा क्षेत्र
1967 में जनसंघ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन केरल में हुआ था। इसका मतलब हमारे लिए केरल सत्ता पाने का एक मैदान है, ऐसा नहीं है। हमारे लिए केरल भी वैसे ही सेवा क्षेत्र है, जैसे दूसरे राज्य हैं और हम सेवा करते हैं और उतनी ही लगन से पहले से कर रहे हैं। हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गोलियों से भून दिया गया, पॉलिटिकल मर्डर किए गए हैं, उसके बावजूद भी हम आज भी वहां मां भारती की सेवा पूरे सेवाभाव से कर रहे हैं और लेफ्ट के कैडर पर अदालत ने सजाएं फरमायी हैं हमारे लोगों की हत्याओं के खिलाफ। उनके कई लोग जेल में हैं। तो उसके बावजूद हमारे लिए कच्छ हो, गुवाहाटी, कश्मीर हो या कन्याकुमारी। देश का हर कोना हमारा है।
लूट का पैसा जनता को कैसे मिले, इसके लिए ले रहा लीगल एडवाइज
पीएम मोदी ने केरल में बड़े पैमाने पर हुए बैंक घोटाले को लेकर कहा- करीब 300 को-ऑपरेटिव बैंक हैं, जो पूरी तरह ये लेफ्टिस्ट लोग चलाते हैं। करीब 1 लाख करोड़ रुपया केरल की गरीब जनता का उसमें पड़ा हुआ है। ये बैंक चलाने वालों ने गरीबों के पैसों की चिंता नहीं कि और अपने लिए बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी खरीद ली। अब एक बैंक में हमने जो कार्रवाई की तो उसमें करीब 90 करोड़ रुपए अटैच किए हैं। और मैं अभी लीगल एडवाइज ले रहा हूं कि ये जो 90 करोड़ रुपया है, जिनके पैसे बैंक में थे इनको वापिस कैसे मिले।
अब तक 17 हजार करोड़ रुपए जनता को लौटाए
पीएम मोदी ने आगे कहा- इसके लिए मैंने ईडी से भी आग्रह किया है कि हम ये पैसा जिनका है, उन्हें देना शुरू करें और जो लूट रहे हैं, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करें। हमने अब तक 17 हजार करोड़ रुपए जो पकड़े थे, उसे जिसका था उसे लौटाए हैं। इसलिए केरल में जो 300 बैंकों ने घपला किया, उसे मैंने बेहद गंभीरता से लिया है और मेरे लिए ये चुनाव का मुद्दा नहीं है, ये सामान्य नागरिकों के जीवन का मुद्दा है।
PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.