नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन और एंथनी अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी कर शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि

Published : Jul 09, 2022, 11:05 AM IST
नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन और एंथनी अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी कर शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि

सार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को श्रद्धांजलि दी है।  

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन के चलते शनिवार को भारत में राष्ट्रीय शोक है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी कर शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी है और क्वाड की स्थापना में उनकी अहम भूमिका को याद किया है। 

आबे को शुक्रवार सुबह दक्षिणी जापानी शहर नारा में चुनाव प्रचार सभा के दौरान एक हमलावर ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मोदी, बाइडेन और अल्बनीज ने कहा कि आबे जापान के लिए एक "परिवर्तनकारी नेता" थे। उन्होंने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।

आबे ने क्वाड की स्थापना में रचनात्मक भूमिका निभाई   
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया, "हम, ऑस्ट्रेलिया, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। आबे जापान के लिए और हमारे प्रत्येक देश के साथ जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे। उन्होंने क्वाड साझेदारी की स्थापना में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-प्रशांत के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें-  तस्वीर शेयर कर मोदी ने कहा- शिंजो आबे के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं, शनिवार को भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक

स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए जोर दे रहा क्वाड
मोदी, बाइडेन और अल्बनीज ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारे दिल जापान के लोगों और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ हैं। हम शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में अपने काम को दोगुना करके प्रधानमंत्री आबे की स्मृति का सम्मान करेंगे। बता दें कि 
क्वाड स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए जोर दे रहा है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड में शामिल हैं। क्वाड को चीन अपने लिए चुनौती के रूप में देखता है।

यह भी पढ़ें- 10 PHOTOS: दोस्ती की मिसाल हैं मोदी के साथ शिंजो आबे की ये तस्वीरें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: स्पेन की जीत, होर्मुज में भारतीय की मौत...सुबह की 10 चौंकाने वाली खबरें
जहाजों पर हमले के बाद भारत का 'सीफेयरर-फर्स्ट' रिस्पॉन्स, सोनवाल ने दिए निर्देश