नरेंद्र मोदी ने कहा- मां काली का आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ, इसी आध्यात्मिक ऊर्जा से आगे बढ़ रहा देश

Published : Jul 10, 2022, 01:54 PM IST
नरेंद्र मोदी ने कहा- मां काली का आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ, इसी आध्यात्मिक ऊर्जा से आगे बढ़ रहा देश

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि मां काली का असीमित आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है। इसकी ऊर्जा से भारत विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि मां काली का असीमित आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है। भारत इसी आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर आज विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है। स्वामी आत्मस्थानंद की जन्म शताब्दी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने यह बयान दिया। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। उन्होंने मां काली के चरणों में अपना सबकुछ समर्पित कर दिया था। वह करते थे यह संपूर्ण जगत मां की चेतना से व्याप्त है। यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है। इसी चेतना और शक्ति के एक पूंज को स्वामी विवेकानंद जैसे युग पुरुषों के रूप में स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने प्रदिप्त किया था। 

माता काली की भक्ति में बच्चे की तरह विह्वल हो जाते थे विवेकानंद
मां काली की अनुभूति और उनके आध्यात्मिक दर्शन ने स्वामी विवेकानंद के भीतर असाधारण ऊर्जा और सामर्थ्य का संचार किया था। स्वामी विवेकानंद जैसा ओजस्वी व्यक्तित्व, इतना विराट चरित्र, लेकिन जगत माता काली की स्मृति में, उनकी भक्ति में, वह छोटे बच्चे की तरह विह्वल हो जाते थे। 

भक्ति की ऐसी निश्छलता और शक्ति साधना का ऐसा सामर्थ्य मैं हमेशा स्वामी आत्मस्थानंद के भीतर देखता था। उनकी बातों में भी मां काली की चर्चा होती रहती थी। मां काली का असीम आशीर्वाद हमेशा भारत को प्राप्त हुआ है। भारत इसी आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर विश्व कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।
 
यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा व मणिमेकलई पर एफआईआर, दिल्ली बीजेपी नेताओं ने कहा-हिंदुओं की भावनाएं हुई आहत

बता दें कि फिल्मकार लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' का विवादित पोस्टर ट्वीट किया था। पोस्टर में माता काली के किरदार को सिगरेट पीता दिखाया गया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। लीना पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए गए। इसी संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मां काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं सुधरीं लीना मणिमेकलाई, 'काली' के पोस्टर पर विवाद थमा नहीं था कि अब कर बैठीं शिव-पार्वती का अपमान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला