महाराष्ट्र- तेलंगाना में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, 10 प्वाइंट्स में जानें अपने स्टेट का हाल

Published : Jul 10, 2022, 10:58 AM IST
महाराष्ट्र- तेलंगाना में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, 10 प्वाइंट्स में जानें अपने स्टेट का हाल

सार

देश में सक्रिय मानसून पूरे मिजाज में है और कई राज्य भारी बारिश, बाढ़ का सामना कर रहे हैं। महाराष्ट्र और तेलंगाना हाई अलर्ट पर हैं। वहीं असम में बाढ़ से लोगों को कुछ राहत मिली है। असम में नदियां अब खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। 

नई दिल्ली. भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र में करीब डेढ़ सौ गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें से 128 गांवों से संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र के अलावा दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मानसून का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गुजरात में भी बारिश तेज है और देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद समस्या बढ़ गई है। हालांकि बाढ़ से जूझ रहे असम में कुछ राहत की बात है और खतरे के निशान से उपर बह रहीं नदियां कुछ शांत हुई हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। 

  1. मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट में की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य भारत और वेस्ट कोस्ट एरिया में मानसून सक्रिय है। यह सक्रियता अगले 5 दिनों तक बनी रहेगी। आईएमडी का कहना है कि देश के तटवर्ती इलाकों में भी तेज हवा के इंडियनसाथ बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में समुद्र से मछली पकड़ने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
  2. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तेलंगाना के अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, मराठवाड़ा, सेंट्रल महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी से भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 
  3. मौसम विभाग का अनुमान है कि नार्थ यूपी के अलावा हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड और दिल्ली में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 
  4. मानसून की वजह से महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश देखी जा रही है। न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक पूर्वी महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के पास करीब 128 गांवों से संपर्क टूट गया है। स्थानीय प्रशासन मदद की कोशिशों में जुटा है।
  5.  महाराष्ट्र में गढ़चिरौली ही नहीं हिंगोली और नांदेड जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मराठवाड़ा रीजन में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य राहत व पुनर्वास विभाग ने कहा कि इन सभी जिलों में अलर्ट है और लोगों की मदद की कोशिश की जा रही है। 
  6.  तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली, निजामाबाद, रजन्ना सिरसिला जिलों में भारी बारिश के बाद तेलंगाना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव ने लोगों से अपील की है कि वे जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। लोगों से स्वंय ही एहतियात बरतने की अपील की गई है।
  7. असम में बाढ़ के हालात में कुछ सुधार हो रहा है। जो नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही थीं, उनका प्रवाह अब कुछ कम हुआ है। कोई नई मौत भी सामने नहीं आई है। आंकड़ों के मुताबिक 6 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ने कहा कि अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
  8.  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और चंबा जिलों में बाढ़ के दो ताजा मामले सामने आए हैं। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है। 
  9. उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं लेकिन बारिश के दौरान बिजली गिरने के कई लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को गोरखपुर व ललितपुर में 2-2 लोगों की और संभल में 1 व्यक्ति की मौत बिजली गिरने की वजह से हो गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी बारिश ज्यादा नहीं हुई है और किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 
  10. इसी बीच जम्मू कश्मीर के पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। अब तक 16 लोगों की मौत हुई है। रेस्क्यू के लिए अब स्निफर डाग्स व हाईटेक इक्विपमेंट्स का प्रयोग किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें

Weather Report: राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश, कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट