पीएम मोदी का देश के नाम संबोधिन, लॉकडाउन 4.0 को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Published : May 12, 2020, 12:29 PM ISTUpdated : May 12, 2020, 08:05 PM IST
पीएम मोदी का देश के नाम संबोधिन, लॉकडाउन 4.0 को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

सार

पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई। बता दें कि कल पीएम मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी लॉकडाउन 4.0 को लेकर ऐलान कर सकते हैं। 

नई दिल्ली. पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई। बता दें कि कल पीएम मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना महामारी और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की थी।फिर अगले ही दिन पीएम मोदी का देश को संबोधित करना साफ इशारा करता है कि लॉकडाउन 4.0 को लेकर कुछ ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन 3.0 खत्म हो रहा है, लेकिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आगे की रणनीति क्या होगी? इसी को लेकर पीएम मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं।

54 दिन में मोदी का पांचवां संदेश

पीएम मोदी ने पहला संबोधन 19 मार्च को किया था और जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही थी। दूसरा संबोधन 24 मार्च को किया और 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया। तीसरा संबोधन 3 अप्रैल को वीडियो संदेश के जरिए किया। इसमें 5 अप्रैल की 9 रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद करने की अपील की। चौथा संबोधन 14 अप्रैल को किया और कहा था कि जान है तो जहान है। 

मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ 6 घंटे हुई चर्चा

17 मई को लॉकडाउन 3.0 खत्म हो रहा है। ऐसे में आगे की रणनीति को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई मीटिंग रात 10 बजे तक चली। करीब 6 हुई मीटिंग में मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य की स्थिति के बारे में बताया और वह आगे क्या चाहते हैं इस बारे में भी पीएम मोदी को अवगत कराया।   

पीएम मोदी ने राज्यों से 15 मई तक ब्लू प्रिंट मांगा है

पीएम मोदी ने 15 मई तक सभी राज्यों से ब्लूप्रिंट मांगा है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। कोरोना से लड़ाई पर और अधिक जोर देंगे। गांवों को कोरोना से मुक्त रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है। भारत सरकार इस संबंध में सभी राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती है।

24 मार्च को पहली बार हुआ था लॉकडाउन की ऐलान

पीएम मोदी ने मंत्रियों से 20 मार्च को बातचीत के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 2 अप्रैल की बैठक में लॉकडाउन नहीं हटाने पर सहमति बनी थी। 11 अप्रैल की बैठक के बाद लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया। 27 अप्रैल की बैठक के में लॉकडाउन के तीसरे चरण पर सहमति बनी।

17 मई को खत्म हो रहा है लॉकडाउन 3.0

देश में जारी लॉकडाउन पांच दिन बाद 17 मई को खत्म होगा। पीएम मोदी कोरोना को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी संदेश दे सकते हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'कपड़े उतारकर नंगे होकर प्रचार करते' मंच से क्या बोले Amit Shah ? गूंज उठा जिंदाबाद-जिंदाबाद
Mini Cooper Crash: बिजनेसमैन के बेटे गिरफ्तारी के बाद भी कहानी अधूरी, क्या सामने आएगा सच?