
National Security Day 2025: आज 4 मार्च है। आज के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Security Day) मनाया जाता है। यह दिन हमारे सुरक्षा बलों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए समर्पित है।
सेना के जवान दिन-रात काम करते हैं। खराब मौसम में भी वे सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। 4 मार्च 1966 को श्रम मंत्रालय ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक स्थायी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा परिषद की स्थापना की। इसके चलते हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
2024 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम “ESG Excellence के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करना” थी। इससे सुरक्षा नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण में सुधार करने में उद्योगों और अन्य समूहों की सहायता करना है।
हर साल NSC (National Safety Council) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लिए एक नया थीम रखा जाता है। इसको लेकर एक सप्ताह तक कार्यक्रम चलते हैं। 2025 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम 'विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण' है। यह राष्ट्रीय विकास के ताने-बाने में सुरक्षा को शामिल करने के महत्व पर आधारित है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.