
National Sports Day: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है। इस अवसर पर ईशा फाउंडेशन के ईशा ग्रामोत्सवम द्वारा 35 हजार गांवों तक खेल का आनंद पहुंचाया गया। इसकी परिकल्पना सद्गुरु ने की थी। भारत सरकार ने फिट इंडिया के तहत ईशा ग्रामोत्सवम को मान्यता दी है।
ईशा ग्रामोत्सवम भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण खेल उत्सव है। इसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण खासकर महिलाएं शामिल होती हैं। इसे फिट इंडिया द्वारा मान्यता दी गई है। यह भारत सरकार का प्रमुख अभियान है जिसका उद्देश्य फिटनेस को जीवन शैली के रूप में प्रोत्साहित करना है।
ईशा ग्रामोत्सवम खेल और ग्रामीण संस्कृति के जीवंत प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक रूपांतरण के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में उभरा है।
इसने ग्रामीणों को नशे की लत से उबरने, जातिगत बाधाओं को तोड़ने और महिलाओं को अपने घरों से बाहर निकलकर खेलों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसने गांव के लोगों को सशक्त बनाकर, ग्रामीण भावना को पुनर्जीवित किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.