पीएम मोदी ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को 'मेक इन इंडिया' का दिया न्योता, बताया क्यों दुनिया के लिए अहम है भारत

Published : Aug 29, 2025, 01:14 PM IST
दो दिवसीय जापान के दौरे पीएम मोदी

सार

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए जापान के दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में हिस्सा लिया। 

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए जापान के दौरे पर हैं। आज सुबह वह टोक्यो पहुंचे, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान जापान की बड़ी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें भारत आने और निवेश करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अब भारत में निवेश करने का सबसे सही समय है। 

जापान के मैन्युफैक्चरर्स को ‘मेक इन इंडिया’ का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में भारत में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पीएम मोदी ने निवेशकों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि आज भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और देश अब न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को निजी निवेश के लिए खोल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान हर क्षेत्र में अच्छे साझेदार हैं और आज का भारत टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है।

यह भी पढ़ें: टोक्यो के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानें जापान-चीन यात्रा को लेकर क्या कहा

“भारत के विकास में महत्वपूर्ण साथी रहा है भारत”

टोक्यो में पीएम मोदी ने कहा कि जापान हमेशा से भारत के विकास में महत्वपूर्ण साथी रहा है। मेट्रो रेल, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और स्टार्टअप जैसी कई क्षेत्रों में जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश सिर्फ बढ़ता ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता है। नीतियां साफ-सुथरी और भविष्य की दिशा दिखाने वाली हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!