
NAVSARI Lok Sabha Election Result 2024 : गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत हुई है। यहां से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे सीआर पाटिल (CR PATIL) ने चौथी बार कमल खिला दिया है। उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कांग्रेस ने Naishadhbhai Bhupatbhai Desai को उतारा था। जिन्हें बड़े मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा है। सीआर पाटिल को जहां 1031065 वोट मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रयाशी को 773551 वोट कम पड़े। इस तरह सीआर पाटिल ने धमाकेदार और बड़ी जीत हासिल की है। उनकी इस जीत से समर्थकों को जोश हाई दिखा। बता दें कि लगातार चौथी बार इ सीट पर भाजपा की शानदार जीत हुई है।
नवसारी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2009 से 2019 तक, लगातार 3 बार से नवसारी सीट पर खिल रहा कमल
- नवसारी की जनता ने सी. आर. पाटिल को लगातार 3 बार बनाया अपना सांसद
- 2019 के चुनाव में सी. आर. पाटिल के पास कुल 44 करोड़ की प्रॉपर्टी थी
- 3 बार नवसारी सीट पर भगवा लहराने वाले पाटिल सिर्फ 10वीं तक पढ़े हैं
- बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 में सी. आर. पाटिल पर 2019 में 1 केस था
- सी. आर पाटिल के ऊपर 2014 के चुनाव में कुल 7 क्रिमिनल केस दर्ज था
- 2009 पाटिल के पास 6 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी, 6 क्रिमिनल केस दर्ज था
नोटः नवसारी लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर कुल वोटर 1971658 थे, जबकि 2014 के इलेक्शन में वोटर्स की कुल संख्या 1764622 थी। बीजेपी प्रत्याशी सीआर पाटिल 972739 वोट के साथ सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पटेल धर्मेशभाई भीमभाई को 689668 वोटों से हराया था। उन्हें 283071 वोट मिला था। वहीं, 2014 में नवसारी सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। सीआर पाटिल सांसद बने और 820831 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मकसूद मिर्जा को 558116 वोटों से हराया था। मकसूद को 262715 वोट मिला था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.