NavyDay; ऑपरेशन ट्राइडेंट, 48 साल पहले जब नौसेना के जांबाजों ने कराची बंदरगाह कर दिया था तबाह

हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे की कहानी 48 साल पुरानी है। यानी 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान की जल सीमा में घुसकर कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2019 4:38 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:37 AM IST

नई दिल्ली.  हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे की कहानी 48 साल पुरानी है। यानी 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान की जल सीमा में घुसकर कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया था। 

दरअसल, 1971 में जब पाकिस्तान ने भारत की सीमा में हमला किया था। इसके जवाब में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर मुंहतोड़ कार्रवाई की थी। भारतीय नौसेना ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन ट्राइडेंट का नाम दिया था। 

Latest Videos

भारतीय नौसेना ने 1971 में 4 दिसंबर की रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में कराची में स्थित पाकिस्तान नौसेना मुख्यालय पूरी तरह से नष्ट हो गया था। इस ऑपरेशन में पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। इस उपलब्धी को याद रखने के लिए ही हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। 

नौसेना ने इंदिरा से मांगी थी हमले की इजाजत
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग शुरू होने से पहले अक्टूबर में नेवी के एडमिरल एसएम नंदा ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नौसेना की तैयारियों बारे में इंदिरा को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कराची नौसेना अड्डे पर हमले की भी इजाजत मांगी। उन्होंने पूछा कि अगर हम हमला करते हैं तो क्या इससे सरकार को कोई राजनीतिक आपत्ति तो नहीं होगी। 

'इफ देयर इज अ वार, देअर इज अ वार'
शुरुआत में तो इंदिरा गांधी ने एडमिरल की अनुमति पर आपत्ति जताई। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। नंदा ने कहा कि 1965 में नौसेना को कहा गया था कि भारतीय समुद्री सीमा के बाहर कार्रवाई ना करें। इंदिरा थोड़ी देर के लिए रुकती हैं और कहती हैं, वेल एडमिरल, इफ देयर इज अ वार, देअर इज अ वार।  

पाकिस्तान को पहुंचा था बड़ा नुकसान  
भारत द्वारा हुए इस हमले से पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा। 4 दिसंबर के हमले में भारत ने पाक के चार जंगी जहाजों को डुबो दिया। साथ में कराची बंदरगाह में ईंधन भंडार को भी काफी नुकसान पहुंचा था। इस दौरान पाकिस्तानी नौसेना के 500 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल