नौसेना ने फेसबुक और स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध, अब जवानों को रहना होगा इनसे दूर

Published : Dec 30, 2019, 11:47 AM IST
नौसेना ने फेसबुक और स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध, अब जवानों को रहना होगा इनसे दूर

सार

नौसेना के जवानों के हनी ट्रैप के शिकार होने और सूचनाओं के लीक होने के कारण स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें जवानों को फेसबुक से दूर रहने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना में जासूसी और हनी ट्रैप के खुलासे के बाद फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अब कोई भी जवान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और ऑन-बोर्ड युद्धपोतों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

सातकर्मियों को किया गया था गिरफ्तार 

दरअसल, पिछले दिनों नौसेना के सात कर्मियों को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नौसेना ने अपने कर्मियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फरमान जारी किया है। अक्सर जवान हनी ट्रैप के शिकार होकर गोपनीय सूचनाओं को लिक कर देते है। जिससे बचने के लिए सेना ने यह कदम उठाया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nepal Flood Rescue: कुदरत के कहर के बीच चमत्कार, 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग, फिर आई आवाज!
Weather Update: तेलंगाना और आंध्र में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट