मुंबई में NCB टीम पर हमला, ड्रग पैडलर के घर छापा मारने गई नारकोटिक्स टीम पर 50-60 लोगों ने बोला धावा

मुंबई में NCB टीम पर ड्रग डीलर साथियों समेत हमला बोल दिया. NCB टीम एक सूचना के बाद एक ड्रग डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। बड़ी संख्या में आए ड्रग डीलर के साथियों ने NCB टीम को बुरी तरह से पीटा।

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2020 8:13 AM IST / Updated: Nov 23 2020, 02:33 PM IST

मुंबई. मुंबई में NCB टीम पर ड्रग डीलर साथियों समेत हमला बोल दिया. NCB टीम एक सूचना के बाद एक ड्रग डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। बड़ी संख्या में आए ड्रग डीलर के साथियों ने NCB टीम को बुरी तरह से पीटा। इस हमले में NCB टीम के दो अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हांलाकि मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव इलाके में NCB टीम को एक ड्रग डीलर कैरी मेंडिस के बारे में सूचना मिली थी कि वह वहां ड्रग्स का अविध कारोबार चला रहा है। सूचना पर NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने छापेमारी की। इस पर पहले से ही तैयार कैरी मेंडिस और उसके 50- 60 साथियों ने NCB टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में NCB टीम के कई लोग घायल हो गए, 2 अधिकारियों को काफी चोटें आईं हैं।

Latest Videos

पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार 
सूचना पाते ही गोरेगांव पुलिस के भारी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए NCB टीम को बचाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैरी मेंडिस और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता