Rohini Khadse Demand: 'महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए…' शरद पवार गुट की नेता रोहिणी खडसे ने क्यूं रखी ये मांग

Published : Mar 09, 2025, 11:16 AM IST
rohini khadse

सार

Rohini Khadse Demand: रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति से महिलाओं को हत्या की छूट देने की मांग की है, ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सकें। 

Rohini Khadse Demand: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शरद पवार गुट महिला की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति से ऐसी मांग की है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या की छूट दी जाए, ताकि वे बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपनी सुरक्षा कर सकें।

रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति से की ये मांग

अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने लिखा, "महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए।" उन्होंने हाल ही में मुंबई में हुए 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का उदाहरण को देते हुए कहा कि जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही है तो देश के बाकी हिस्सों की क्या स्थिती होगी।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के कारण AIIMS में भर्ती

“देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है”

आगे रोहिणी ने कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और दिनों दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक योद्धाओं का उदाहरण देते हुए कहा, "जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें?" रोहिणी खडसे का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि उन्होंने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की है, लेकिन उनकी इस मांग ने समाज में विभिन्न प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं और यह विषय हर जगह चर्चा का केंद्र बन गया है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे