
नेशनल न्यूज। नीट पेपर लीक केस में सीबीआई को जांच में बड़ी अपडेट मिली है। सीबीआई की जांच में पेपर लीक गैंग के सॉल्वर्स का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में टीम ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। पेपर लीक गैंग से डॉक्टरों का क्या कनेक्शन है और वह किस तरह उनके संपर्क में हैं इस बारे में भी डिटेल जानने का प्रयास किया जाएगा।
नीट पेपर लीक केस में सीबीआई को जांच में बड़ी अपडेट मिली है। सीबीआई की जांच में पेपर लीक गैंग के सॉल्वर्स का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में टीम ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। अब इनसे पेपर लीक को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।
पढ़ें NEET पेपर चुराने वाले इंजीनियर सहित 2 लोग अरेस्ट, पेपर लीक जांच कहां तक पहुंची?
डॉक्टर्स का कमरा सील, लैपटॉप-फोन जब्त
सीबीई की ओर से पटना एम्स के चार डॉक्टर चंदन सिंह, कुमार शानू, राहुल आनंद और करण जैन को हिरासत में लिया गया है। सीबीआई ने सभी को हिरासत में लेने के साथ उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। डॉक्टर्स के कमरे भी सील कर दिए गए हैं। उनके कमरे की भी बाद में तलाशी ली जाएगी। वहीं लैपटॉप चेक करने के साथ और मोबाइल फोन को भी खंगाला जाएगा। कॉल डीटेल्स भी निकलवाई जाएगी।
सीबीआई के मुताबिक डॉक्टर्स से पूछताछ में ये पता लगाया जाएगा पेपर लीक होने से लेकर सॉल्वर गैंग से डॉक्टरों का क्या कनेक्शन है। वह कब से इस गैंग का हिस्सा हैं। इसके लिए वे कितने पैसे लिया करते थे। इसके अलावा और कौन-कौन उनके संपर्क में हैं। नीट पेपर लीक में अब कई सारे रहस्य खुलने की उम्मीद है।
वहीं पटना एम्स के निदेशक जीके पॉल ने नीट पेपर लीक केस में संस्थान के मेडिकल स्टूडेंट्स के शामिल होने की घटना से काफी शॉक हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से संस्थान का नाम खराब होता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.