NEET-PG Exam का रिजल्ट जारी, यहां क्लिक कर देख सकते हैं अपना नंबर, जनरल के लिए कटऑफ 275

Published : Jun 01, 2022, 09:15 PM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 10:00 PM IST
NEET-PG Exam का रिजल्ट जारी, यहां क्लिक कर देख सकते हैं अपना नंबर, जनरल के लिए कटऑफ 275

सार

NEET-PG की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। परीक्षा का कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। जनरल और EWS कैटेगरी के लिए कटऑफ 275 है।

नई दिल्ली। NEET-PG की परीक्षा का रिजल्ट (NEET-PG 2022 Results) घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि छात्र अपना रिजल्ट natboard.edu.in और https://nbe.edu.in/ पर देख सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि मैं NEET-PG की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं। रिजल्ट रिकॉर्ड 10 दिन में जारी किया गया। इसके लिए मैं  NBEMS INDIA (National Board of Examinations in Medical Sciences) की सराहना करता हूं।

 

 

नीट पीजी की परीक्षा 21 मई 2022 को ली गई थी। नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन द्वारा मेरिट लिस्ट अलग से जारी की जाएगी। मार्कशीट 8 जून  2022 या उसके बाद जारी हो सकता है। छात्र इसे nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर में 849 केंद्रों पर लिए गए परीक्षा में 1,82,318 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

कट ऑफ जारी
800 नंबर के लिए हुए NEET PG 2022 परीक्षा का कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। जनरल और EWS कैटेगरी के लिए कटऑफ 275 है। SC, ST और OBC (SC/ST/OBC के PWD समेत) के लिए कटऑफ 245 है। वहीं, UR PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 260 है।

यह भी पढ़ें- JEE Main June Session 2022: जेईई मेन के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

पिछले साल की तुलना में इस साल NEET PG के लिए कटऑफ कम है। पिछले साल जनरल (UR/EWS) के लिए 302, SC, ST और OBC (SC/ST/OBC के PWD समेत) के लिए 265 और UR PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 283 कटऑफ था।

यह भी पढ़ें- घोटाला एक्सपोज करने पर PCS रिंकू को मारी 7 गोली, जबड़ा टूटा, 1 आंख-1 कान खराब, अब UPSC क्रैक कर दिखाया हौसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन